साढ़ पुलिस ने दीपावली के बाद भैया दूज त्योहार के मद्देनजर भीतरगांव कस्बे की बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के साथ बुधवार रात साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने सड़कों पर उतरकर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बाजार में दुकानदारों से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भ्रमण के दौरान पूछते रहे।