भीतरगांव विकासखंड के मड़ेपुर ग्राम पंचायत में बिजली विभाग की अनदेखी के चलते आए दिन तार टूट कर खड़ंजे में गिर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कहीं तार झूल रहे हैं तो कहीं दर्जनों केबल लटक रही हैं फिर भी बिजली विभाग के कर्मचारी अनसुना कर रहे हैं। किसी न किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।