कानपुर के जाजमऊ स्थित रैदास विहार में बुधवार को नगर निगम की टीम ने जलभराव वाले इलाकों में सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि, पानी निकलने के बावजूद मकानों की दीवारें चटकने लगी हैं, जिससे डर के मारे लोग अपना सामान सुरक्षित बाहर निकालकर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।