साढ़ डिफेंस कॉरिडोर से जीटी रोड तक बन रहे फोरलेन मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से वीडियो रिपोर्ट दिखाए जाने के बाद, निर्माण एजेंसी ने सक्रियता दिखाते हुए मार्ग के विभिन्न हिस्सों पर संकेतक बोर्ड लगा दिये है।अमर उजाला ने एक वीडियो के माध्यम से इस समस्या को उजागर किया था, जिसमें दिखाया गया था कि कैसे सुरक्षा मानकों की अनदेखी यात्रियों के लिए खतरा बन रही है। इसके बाद मोड़ और निर्माण स्थलों पर स्पष्ट डायवर्जन बोर्ड लगाए गए हैं। रात में दृश्यता बढ़ाने के लिए रेडियम युक्त संकेतक लगाए गए हैं।