कांवड़ यात्रा के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित होने पर शनिवार रात 11:15 बजे से भारी वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। रामादेवी फ्लाईओवर और जाजमऊ चेकपोस्ट पर भारी वाहनों को रोके जाने के कारण नौबस्ता से आने वाले वाहनों की चार किलोमीटर लंबी कतार लग गई, जिससे भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।