श्री वैष्णों सेवा समिति, पनकी मन्दिर की ओर से मां भगवती का 40वां विशाल जागरण आयोजन हुआ। प्रसिद्ध गायक अंकित वालाजी, सेफाली द्विवेदी, जूली सिंह, शैलजा सिंह सिस्टर ने माता के गीतों से हजारों की संख्या में आए लोगों का मन मोह लिया। आयोजक अमन प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दीपावली के बाद मां भगवती का जागरण पनकी मंदिर स्थित रैन बसेरा प्रांगण में आयोजन होता है। जागरण की समाप्ति के बाद विशाल भंडारा भी किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग आकर के माता का प्रसाद ग्रहण करते हैं।