अग्रहरि समाज की ओर से एच ब्लॉक किदवईनगर स्थित रामलीला मैदान में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। महिलाओं और बच्चों ने राधा कृष्ण के भजनों पर नृत्य किया और फूलों की होली खेली। एक दूसरे को गुलाल लगाया। इस मौके पर उमेश अग्रहरि, सत्यप्रकाश गुप्ता, बैजनाथ अग्रहरि, स्वामीदीन अग्रहरि, विजय अग्रहरि आदि मौजूद रहे।