फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रही हाईवे पर स्टंटबाजी, पुलिस की चेतावनी भी बेअसर

महाराजपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जागरूकता कार्यक्रम लोगों पर खास असर नहीं छोड़ पा रहा है। आए दिन ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें नाबालिग और युवक खुलेआम स्टंट करते नजर आते हैं। हाईटेक पुलिसिंग के बावजूद नेशनल हाईवे पर नियमों की धज्जियां उड़ाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार दोपहर ब्रह्मदेव मंदिर के पास का एक वीडियो फिर चर्चा में आ गया। जिसमें करीब चौदह से पंद्रह वर्ष का किशोर मोटरसाइकिल पर एक युवक को पीछे बैठाकर तेज रफ्तार में फर्राटा भरते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही महाराजपुर पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम हरकत में आई। टीम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए किशोर के माता पिता को थाने बुलाया। जहां उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई साथ ही बाइक का चालान काटकर आगे से ऐसी हरकत न दोहराने की सख्त हिदायत दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें