कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के दीक्षांत समारोह में इस बार 889 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। इसमें स्नातक में 752 और शेष उपाधि परास्नातक और पीएचडी के छात्रों को उपाधि दी जाएंगी। एचबीटीयू में 27 सितंबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा।