हरदोई जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई पुलिस लाइन में स्थित साइबर सिक्योरिटी सेल को थाना बनाए जाने के बाद वर्चुअल लोकार्पण किया। इसके अलावा जनपद के सभी थानों में बनाई गई साइबर सिक्योरिटी सेल का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। हरदोई में इस कार्यक्रम के दौरान सांसद जयप्रकाश ,उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती,डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी केसी गोस्वामी भी मौजूद रहे।