हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर मकदुमपुर के पास पुलिस और शातिरों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान भाग रहे संडीला कांशीराम कॉलोनी निवासी अरमान पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद उसके तीन साथी हसरत ,समीर और समीर का भाई सोहेल पुलिस के हत्थे चढ़ गए।