फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जाजमऊ के सरैया बाजार में लटके बिजली के तार दे रहे हादसे को दावत

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 24 May 2026 05:15 PM IST

जाजमऊ के वार्ड 96 स्थित सरैया बाजार में सड़क और गलियों के ऊपर झूल रहे बिजली के तार किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर तार काफी नीचे लटक रहे हैं, जिससे राहगीरों और दुकानदारों में डर का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बारिश और तेज हवा के दौरान इन तारों से हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। बाजार में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जल्द से जल्द तारों को दुरुस्त कराने और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें