कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रात एक बजे हमसफर एक्सप्रेस पहुंची तो अधिकारियों की नींद उड़ गई। ट्रेन की छत पर एक युवक के लेटे होने की सूचना मिलते ही रेलवे का पूरा अमला प्लेटफार्म पर पहुंच गया। ट्रेन के ऊपर से 25000 वोल्ट की लाइन जाती है। यदि युवक खड़ा हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आनन फानन ओएचई लाइन बंद कर उसे नीचे उतारा गया।