बोट क्लब गंगा बैराज में गुरुवार को रंगों का जबरदस्त धमाल देखने को मिला। द बीट्स फेस्टिवल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने रंग, संगीत और डांस का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में डीजे शुभ,कुश, निशि, वाणी और अरुण ने शानदार प्रस्तुति से माहौल में जोश भर दिया। ऑर्गेनिक रंगों, धमाकेदार म्यूजिक और अनलिमिटेड मस्ती के बीच यह आयोजन लोगों के लिए यादगार बन गया। बॉलीवुड अभिनेता अजय मिश्रा, मॉडल शालिनी अवस्थी, अखंड हिंद फौज के अध्यक्ष राजेश भल्ला, विनय राजपूत, रोहित कुशवाहा आदि मौजूद रहे।