कानपुर के काकादेव-मसवानपुर रोड (शिवपुरी मार्ग) पर नमक फैक्ट्री चौराहे से आगे ग्रीन बेल्ट की लगभग 50-60 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल करीब डेढ़ महीने से धराशायी पड़ी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतने लंबे समय से दीवार गिरी होने के बावजूद किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या विभाग की इस पर नजर नहीं पड़ी है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।