फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: अज्ञात कारणों से लगी आग, 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Shikha Pandey Updated Wed, 22 Apr 2026 06:37 PM IST

घाटमपुर क्षेत्र के परास गांव में बुधवार दोपहर अचानक खेतों में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में करीब नौ किसानों की 20 बीघा गेहूं व कुछ गन्ने की फसल जल गई। जिसमें कुछ बंधे हुए बोझ और कुछ खड़ी फसल शामिल है। गांव के बंबा किनारे स्थित खेतों से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने रफ्तार पकड़ ली और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। दोपहर के समय चल रही तेज हवा ने आग को और भड़का दिया, जिससे लपटें दूर-दूर तक फैल गईं। आग लगते ही ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए बाल्टी से पानी, मिट्टी और पेड़ों की डालों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी देर तक ग्रामीण खुद ही आग से जूझते रहे और काफी हद तक उसे नियंत्रित भी किया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह आग पर काबू पाया। आग से रघुपति सिंह की पांच बीघा, संदीप सिंह की साढ़े तीन बीघा, विजय सिंह की तीन बीघा, लवकुमार शुक्ला की दो बीघा, उदय सिंह की डेढ़ बीघा, शिवपाल सिंह की डेढ़ बीघा और हितांशु अवस्थी की एक बीघा, रामशरण शुक्ला की दो बीघा, मुन्नी तिवारी की 17 बिस्वा गेहूं व गन्ने की फसल आग की चपेट में आ गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें