कानपुर में सिखों के चौथे गुरू रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन ने मोतीझील में इसे गुरमत समागम के रूप में मनाया। इसमें दिल्ली से आए जगजीत सिंह बबीहा ने गुरू रामदास रखना गरीब की लाज करना ना मोहताज...शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम के दौरान मीरी पीरी बाल सखा के बच्चों को गुरमत कॉम्पीटिशन के तहत पुरस्कृत किया गया।