फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर 113 मीटर के चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा

शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Jul 2025 11:40 PM IST

दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर 113 मीटर के चेतावनी बिंदु के पास पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग ने गंगा बैराज के सभी गेट खोल दिए हैं। उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से गंगा में पानी का बहाव बढ़ गया है। हरिद्वार और नरौरा से भी गंगा में अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। इससे कानपुर में नदी का जलस्तर और बढ़ गया है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। बढ़े हुए जलस्तर के कारण ज्यादातर घाटों की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें