रविवार को गंगा खतरे के निशान 113 मीटर से आठ सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। अभी पानी और बढ़ने की संभावना है। कटरी क्षेत्र स्थित खेतों में पानी घुसने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं जबकि तटीय क्षेत्र के मुहल्लों के 3000 घरों की बिजली सुरक्षा की दृष्टि से काट दी गई है। प्रशासन ने 30 नावें लगाई हैं जिससे लोग आवागमन कर रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार शाम छह बजे गंगा नदी का जलस्तर 112.960 मीटर रिकार्ड किया गया था जो रविवार शाम छह बजे 113.080 मीटर पर पहुंच गया है।