बिठूर के घाट पर उफनाती गंगा में स्टंट कर रहे युवकों का वीडियो सामने आया है। गंगा में लगातार बढ़ते जलस्तर और हाल में डूबने की घटनाओं के बावजूद करीब आधा दर्जन युवक ब्रह्मावर्त घाट के निर्माणाधीन हिस्से से करीब 20 फीट की ऊंचाई से नदी में छलांग लगाते रहे। बिठूर में बीते 17 दिनों में गंगा में चार लोग डूब चुके हैं, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। बीते सोमवार को ही गुदारा घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूब गए थे। इसके बावजूद अगले ही दिन कुछ युवक जान जोखिम में डालकर नदी में स्टंट करते दिखाई दिए।