कस्बा भीतरगांव में एक मिलनसार लंगूर सबका मन मोह रहा है। दरअसल कपड़े पहले इस लंगूर को कोई छोड़ गया है। बीते 10 दिनों से यह लंगूर दुकानों और ठेलिया के पास जाकर खड़ा हो जाता है लेकिन अपने हाथ से कोई सामान नहीं छूता है। दुकानदार की तरफ देखकर आवाज कर हाथ फैला देता है। जब दुकानदार उसे खाने को देता है तभी अलग बैठकर खाने लगता है। ये लंगूर पुलिस चौकी, होटल, चौराहे सहित सभी दुकानदारों के साथ घुल मिलकर बैठ जाता है और आग सेंकता है। कुर्सी में बैठे होने पर ऊपर आकर बैठ जाता है। इस दौरान वह किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचता। मिलनसार लंगूर को देख दुकानदार भागते भी नहीं हैं, बल्कि कुछ न कुछ खाने-पीने को देते रहते हैं।