फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पीट-पीटकर हत्या में नामजद चौथा आरोपी गिरफ्तार

नौबस्ता पूर्वी मोहल्ला निवासी राजबहादुर के बेटे मोहित (23) की गुरुवार की रात नशेबाजी में डंडे से पीट-पीटकर हत्या के मामले में नामजद चौथे आरोपी को भी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को भी दो आरोपियों को पकड़ा था। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मोहित के पिता की तहरीर पर चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। चारों नामजद आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। तीन अज्ञात की पुलिस तलाश कर रही है। नौबस्ता पूर्वी मोहल्ले निवासी मोहित की गुरुवार की रात नशेबाजी के विवाद में पड़ोस में रहने वाले युवकों ने डंडे से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के दिलशाद उर्फ लोहा सिंह, नन्हका, सोनेलाल, गुड्डू व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने शुक्रवार को गुड्डू और शनिवार को नन्हका व दिलशाद उर्फ लोहा सिंह को गिरफ्तार किया था। रविवार को सोनेलाल को गिरफ्तार किया गया। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि मोहित की हत्या के मामले में नामजद चारों आरोपी पकड़े जा चुके हैं। तीन अज्ञात की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें