कैंट के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने श्याम नगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर बुधवार को श्यामनगर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व लोगों के साथ बैठक की। बैठक में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व माननीय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आगमन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इसमें लोगों को पीले चावल देकर कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण भी दिया। पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोरिया ने बताया कि शिवनारायण टंडन सेतु पुल के पास छावनी विधानसभा के सभी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। इस दौरान आलोक वर्मा मंडल अध्यक्ष, प्रेमलता तिवारी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा पाण्डेय, उत्तम शुक्ला, पूर्व पार्षद ममता राजपूत व आर पी कटियार समेत आदि लोग मौजूद रहे।