नवम्बर महीने तक परवल की आवक कम होने से किसानों को बाजार मूल्य ठीक ठाक मिल रहा है। भीतरगांव ब्लॉक के बरईगढ़ गांव की ऐतिहासिक झील के आसपास सैकड़ों बीघे में बोई परवल की खेती करने वाले किसानों को अच्छा बाजार मूल्य मिल रहा है। किसानों का कहना है कि परवल की मुख्य पैदावार गर्मी के मौसम में होती है, और नवंबर-दिसंबर का महीना इस फसल का कमजोर होता है। सर्दियों की शुरुआत के साथ, पौधे की वृद्धि धीमी हो जाती है और पैदावार काफी कम हो जाती है।