एक्सप्रेस रोड पर स्थित नवीन गुप्ता की इनवर्टर और बैटरी दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने पांच बड़ी बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शनिवार को फुटेज खंगाली, जिसमें तीन लोग बैटरी ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। चोरी का पता चलने पर एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री इखलाक मिर्जा, उपाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की। पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।