फजलगंज थानाक्षेत्र के रिहायशी इलाके गुमटी में 30 साल से बंद पड़े जयहिंद टॉकीज में रविवार शाम आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख दुकानदार अपना सामान बचाने में जुट गए। सूचना पर कर्नलगंज और फजलगंज फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की चार गाड़ियों की मदद से कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। टॉकीज के बाहर दुकानदारों ने दुकानें खाली कराने के लिए जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है।