फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहपुर में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से युवक ने झोंके फायर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र में पिता की लाइसेंस पिस्टल से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके चलते मामले की छानबीन के बाद फायरिंग कर रहे युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का शोक युवक पर भारी पड़ गया। कस्बे के ललौली रोड स्थित नई कॉलोनी निवासी रौनक तिवारी पुत्र नवीन शंकर तिवारी ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करते हुए गाने पर रील्स बना कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को ही, तो मामले की छानबीन शुरू की गई। इसमें आर्मी में सूबेदार पद पर तैनात सैनिक के बेटे का वीडियो होने की पुष्टि हुई। वीडियो में फायरिंग करते हुए दिख रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें