फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: दर्जी के दोस्त से विवाद के बाद भाई को मारी गोली

फर्रुखाबाद के मालगंज क्षेत्र में दर्जी की दुकान पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में हुई हाथापाई के बाद युवकों ने दर्जी के भाई को रास्ते में रोककर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गंगागली इलाके की है, जहां बहोरनपुर टप्पा हवेली के मजरा नगला टिकार निवासी शिवा ठाकुर (21) गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे अपने घर से भाई प्रदीप कुमार उर्फ पीके ठाकुर की दुकान की ओर जा रहा था। रास्ते में मकू नगला तिराहे के पास पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान एक युवक ने तमंचे से शिवा पर फायर कर दिया। गोली उसके बाएं बगल के नीचे लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एक आरोपी युवक को पकड़ लिया। घायल शिवा को उसके भाई प्रदीप ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर मान सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें