भीतरगांव विकास खंड के तीस से अधिक गांवों के लिए जीवनदायिनी रिंद नदी की जलधारा इस बार नहीं टूटी है। बीते वर्षों में जलधारा नवंबर में टूट जाती थी जिसे तलहटी के खेतों में किसान फसलें नहीं कर पाते थे। जलधारा बनी रहने से इस बार तलहटी के खेतों में फैसले बोई गई है। जिसमें बरसीम, सरसों, लाही के साथ-साथ अन्य फैसले भी हैं अभी फिल हाल नदी में 2 से 5 फीट पानी मौजूद है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो फरवरी मार्च तक नदी में पानी मौजूद रहेगा तब तक फसलों की सिंचाई होती रहेगी जिससे ग्रामीण खासे खुश हैं।