चर्म निर्यात परिषद क्षेत्रीय की ओर से आयोजित चार दिवसीय कानपुर लेदर मेला में जाजमऊ के चमड़ा कारोबारियों ने एक से बढ़कर एक उत्पादों के स्टाल लगाए हैं। स्टेन इंडिया के शमीम आजाद और वशीम आजाद ने बताया कि पर्स और तकनीक के सहयोग से खास पर्स बनाया गया है। जिसमें जीपीएस आधारित चिप लगी है। यदि पर्स कभी खो जाता है तो इसकी लोकेशन आसानी से ट्रैक की जा सकेगी। इसमें एक बीप की आवाज भी आएगी। जो सिग्नल के तौर पर कार्य करेगा। इसकी लांचिंग कैबिनेट मंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने की। इसकी कीमत 2900 रुपये है लेकिन इसे कम किया जाएगा। प्री-बुकिंग शुरू की गई है। इसके अलावा लेदर जैकेट, बैग, लैपटॉप बैग समेत सभी चमड़ा उत्पादों को स्टाल में प्रदर्शित किया है। कारोबारी मुदस्सिर अख्तर ने बताया कि चमड़ा उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है।