पश्चिमी गंगाघाट के मिश्रा कॉलोनी छोर पर शिव पंडा घाट से कंट्रोल घाट की ओर आबादी से 20 मीटर की दूरी पर कटान तेज हो गईं है। इससे यहां रहने वाले लोगों की धड़कने बढ़ गई हैं। जिला प्रशासन ने कटान की रोकथाम की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंपी है, जल्द राहत कार्य शुरू कराए जाएंगे। इस बार गंगा नदी की मुख्य धारा से एक धारा कटकर मिश्रा कॉलोनी छोर की ओर मुड़ गई है। इससे नदी का बहाव तेजी से इस छोर हो रहा है। ऐसे में कई बीघा रेती की जमीन कटान की जद में आकर बह गईं है और अब आबादी की ओर कटान बढ़ रही है। क्षेत्र के रहने वालों ने बताया कि जिस जगह से कटान हो रही है वहां से सिर्फ 20 मीटर दूर ही आबादी रह गई है। यदि जल्द राहत कार्य न शुरू न किया गया तो कई मकान कटान की जद में आ जाएंगे। वहीं, एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग को दिशा निर्देश जारी किए है जल्द कटान की रोकथाम के इंतजाम किए जाएं।