फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी का जलस्तर घटने के बाद अब कटान शुरू

शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Oct 2025 09:56 PM IST

गंगा नदी का जलस्तर कम होने के बाद अब लोगों को कटान से होने वाले नुकसान की चिंता सता रही है। वहीं, जिन मोहल्लों में बाढ़ का पानी कम हुआ है, वहां गंदगी की भरमार से लोगों को संक्रामक बीमारियों के पांव पसारने का डर सता रहा है। बीते दिनों गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 113 मीटर को पार कर गया था, जिससे कई घनी आबादी वाले मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुसने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। अब जलस्तर घटा तो कटान शुरू हो गई है। मोहल्ला मिश्रा कॉलोनी से रविदास नगर के बीच करीब तीन किलोमीटर के दायरे के बीच पड़ने वाले तलहटी क्षेत्र के मोहल्लों में कटान होने से यहां रहने वालों में दहशत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें