फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 करोड़ कीमत की सरकारी भूमि से कब्जा खाली कराए गए

कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के कटरी पीपरखेड़ा ग्रामसभा के अखलाखनगर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर भूमाफियाओं ने प्लाॅटिंग कर दी थी। मंगलवार शाम डीएम के निर्देश पर एआरओ सर्वे प्रशांत कुमार नायक पुलिस बल के साथ पहुंचे और कब्जा की गई करीब 20 बीघा जमीन मुक्त कराई। इसकी कीमत करीब 40 करोड़ रुपये बताई गई है। जमीन सरकारी अभिलेखों में रेती के नाम से दर्ज है। एआरओ ने बताया कि मंगलवार शाम कटरी पेपरखेड़ा अखलाखनगर की भूमि संख्या 1704, 1757, 1763, 1767, 1628, 921, 922, 925 रकबा अंतर्गत करीब 20 बीघा जमीन से अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें