फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दुर्वांक ने जीता दोहरा खिताब

शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Apr 2025 07:40 PM IST

स्टैग ग्लोबल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में दूसरे दिन बुधवार को अंडर-11 बालिका व बालक वर्ग के फाइनल में देवर्षिका शुक्ला और दुर्वांक चैंपियन बने। अंडर-13 बालिका व बालक वर्ग में प्रेक्षा तिवारी और दुर्वांक ने खिताब जीता। कानपुर टेबल टेनिस संघ की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में अंडर-11 बालिका वर्ग के फाइनल मैच में देवर्षिका शुक्ला ने प्रेक्षा शुक्ला को 11-13, 11-8, 9-11, 11-9 व 11-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालक वर्ग में दुर्वांक ने अहलान एस को 11-2, 11-7 व 11-5 से हराकर खिताब जीता। अंडर-13 बालक वर्ग के फाइनल मैच में दुर्वांक ने मानस को 9-11, 11-9, 11-8, 11-8 से हराकर दोहरा खिताब अपने नाम किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें