कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के जाजमऊ हाईवे के त्रिभुवन खेड़ा तिराहे के पास उन्नाव की ओर जा रही एक बाइक को पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निकट के निजी अस्पताल भेजा वही शव को सील कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से डंपर छोड़कर चालक फरार हो गया मृतका के बेटे की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं इस कारण कानपुर से उन्नाव मार्ग पर त्रिभुवन खेड़ा तिराहे के पास जाम की स्थिति बनी रही। कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार नई चुंगी निवासी मोहम्मद हसन पुत्र शकूर व उनकी पत्नी 55 वर्षीय शहनाज बेगम एक बाइक से उन्नाव में एक रिश्तेदार के वलीमा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी त्रिभुवन खेड़ा तिराहे के पास पीछे से आए डंपर ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी जिससे पति सड़क के एक छोर जा गिरा जबकि शहनाज बेगम डंपर के पहिए के नीचे आ गई जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया । मौके पर कोतवाली गंगा घाट पुलिस पहुंची चौकी इंचार्ज जाजमऊ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल को पास के अस्पताल भेज कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। इस बीच करीब 9 से लेकर 9:30 बजे तक हाईवे मार्ग पर जाम की स्थिति रही मृतका के भाई मोहम्मद इकबाल ने बताया कि शहनाज बेगम के तीन बेटियां शबनम शाहीन सामना और बेटा आमीन है।