फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मार्ग दुर्घटनाओं की वजह से जाजमऊ हाईवे पर तीन घंटे जाम से जूझे लोग

अचलगंज थाना क्षेत्र के बंथर में सुबह और शेषपुर नरी मोड़ के पास सोमवार को दोपहर में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं की वजह से जाजमऊ हाईवे पर तीन घंटे जाम लगा रहा। लगभग तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम में फंसे राहगीरों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया, तब यातायात बहाल हो सका। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे अचलगंज थाना क्षेत्र के के बंथर और दोपहर 2:45 बजे शेषपुर नरी मोड़ के पास दो मार्ग दुर्घटनाएं हुई। इससे सुबह एक घंटे बंथर हाईवे पर जाम लगा रहा। यहां जाम खुलने के कुछ देर बाद 2:45 बजे केला लदा ट्रक और एक गिट्टी लदा डंपर का टायर फट जाने से शेषपुर नरी मोड़ के पास दुर्घटना हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें