फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डॉ. टेसी थॉमस बोलीं- अधिक ज्ञान के साथ जाने वाली महिलाओं के लिए डीआरडीओ में बहुत मौके

शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Mar 2025 10:42 PM IST

डीआरडीओ में जाने के लिए अधिक ज्ञान की आवश्यकता है, वो क्षेत्र हजारों मौके लेकर आपके लिए खड़ा है। वहां कोई महिला या पुरूष नहीं है। वहां सिर्फ वैज्ञानिक हैं और जिसके पास ज्यादा ज्ञान है वही सफल है। ये बातें मिसाइल वूमन ऑफ इंडिया या अग्निपुत्री कही जाने वाली डीआरडीओ की वैज्ञानिक व नूरुल इस्लाम सेंटर फॉर हायर एजुकेशन विवि की कुलपति डॉ. टेसी थॉमस ने कही। वे बुधवार को फिक्की फ्लो की ओर से आयोजित टॉक शो में पहुंची। यहां उन्होंने डीआरडीओ में वैज्ञानिक रहते हुए अपने प्रोजेक्ट अग्नि - 3, 4, 5 मिसाइल में शामिल होने के सफर को साझा किया। वे अग्नि 4 परियोजना की प्रोजेक्ट डायरेक्टर थीं, जिसका 2011 में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इवेंट चेयर डॉ. रूबी चावला ने उनसे टॉक शो में बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिंदगी में आपको कामयाबी मिलने के लिए एक प्रेरणादायी मार्गदर्शक भी जरूरी है, जो मुझे अग्नि मिसाइल के प्रोजेक्ट में मेरे गुरु पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से मिला। सफल होने के लिए क्या गुण होना चाहिए, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सफलता एक रात में नहीं मिलती।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें