कानपुर मेनोपॉज सोसाइटी की ओर से श्यामनगर स्थित वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां शिक्षकों को रजोनिवृति के समय होने वाले बदलावों संबंधी जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता डॉ. शैली अग्रवाल ने बताया कि रजोनिवृति के दौरान असामान्य रक्तस्राव से गर्भाशय के कैंसर का खतरा हो सकता है। अध्यक्ष डॉ. किरण पांडेय ने बताया कि अगर असामान्य रक्तस्राव होता है तो तुरंत चिकित्सक से मिलें। इस मौके पर महिलाओं की कई जांचें भी की गईं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गरिमा गुप्ता ने किया। यहां डॉ. पाविका लाल, डॉ. दिव्या द्विवेदी, डॉ. अर्पिता सिंह व अन्य मौजूद रहे।