फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, शिक्षकों की ली हाजिरी

शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Apr 2025 08:20 PM IST

स्कूल खुलने के पहले दिन मंगलवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह कल्याणपुर के इंद्रानगर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर देखा। रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने वाले शिक्षकों व कर्मियों का नाम पुकारकर उपस्थिति चेक की। संविदा अध्यापक विकास शुक्ला गैरहाजिर मिले। रिचा गुप्ता आकस्मिक अवकाश पर थीं और कर्मचारी कैलाश बाबू मौजूद रहे, लेकिन हस्ताक्षर नहीं किया। डीएम ने गैरहाजिर शिक्षिका का सीएल दर्ज होने के बारे में पूछा तो पता चला कि उनका मैसेज आया था, कि पति की तबीयत खराब होने के कारण देरी से आएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें