साढ़ कस्बे में भीतरगांव मोड़ वाले तिराहे पर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर वाहन चालकों को चेतावनी के लिए कोई संकेत या मार्कर या रेडियम टेप तक नहीं लगा हैं। जिससे अंजान चालक हर रात दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। डिवाइडर के पास सुरक्षा उपाय न होने से ही बीते दिन तेज रफ्तार ऑटो के डिवाइडर से टकराकर पलटने से चालक की मौत हो गयी थी।