उन्नाव और कानपुर को जोड़ने वाले नवीन गंगा पुल पर जगह-जगह गंदगी फैली है। फुटपाथ पर कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अनूप शुक्ला ने बताया कि पालिका अपने क्षेत्र की रोजाना सफाई करा रही है। कानपुर छोर पर नवीन गंगा पुल के फुटपाथ पर सब्जी मंडी लगती है, जिसका कूड़ा कचरा वहां फैला हुआ है।