घाटमपुर कस्बे में कानपुर रोड पर मडपंप के सामने सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार डंपर ने तीन पहिया स्कूटी से जा रहे दिव्यांग पान विक्रेता को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।