फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम के भजनों में तल्लीन होकर झूमते दिखे भक्त

भजन गायक कन्हैया मित्तल ने रविवार को मोतीझील लॉन में भजनों की ऐसी गंगा बहाई कि श्रोता देर रात तक आनंदित रहे। बारिश के बावजूद महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवा सभी खाटू श्याम के भजनों में तल्लीन होकर झूमते दिखे। कार्यक्रम का आयोजन मित्तल परिवार मीरा पेंट्स ग्रुप (मेरठ वाले) की ओर से किया गया। लॉन में पहुंचते ही कन्हैया मित्तल ने भगवान गणेश, बजरंग बली, खाटू श्याम सहित सभी का आह्वान किया। भजन संध्या के मुख्य आयोजक संजय मित्तल, भूपेंद्र सिंह और सुनील मित्तल ने कन्हैया का स्वागत किया। कन्हैया ने कहा कि कानपुर अब छोटा खाटू हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें