महापौर ने गोविंदनगर में शुक्रवार को ध्वस्तीकरण अभियान चलवाकर सीटीआई चौराहे के पास नाला पाटकर बने दो मंजिला बाजार को तोड़ने के निर्देश दिए। चावला चौराहे से सीटीआई तक बुलडोजर चलवाकर दो स्थायी व 35 अस्थायी अतिक्रमण तोड़े गए। कार्रवाई होते देख ज्यादातर दुकानदारों ने पहले ही अतिक्रमण हटा लिया था। रेहड़ी वाले भी ठेले लेकर भाग गए।