भीतरगांव इलाके में मानसूनी बारिश के दौरान बिरहर रिंद नदी पुल के दोनों छोर पर मिट्टी की कटान अधिक होने से तीस फीट तक गहरी खंती खुल गई है। जिससे सड़क से सटकर गहरी खंती बन गयी। सेतु निर्माण विभाग ने तटबंधों की मरम्मत के बजाय सावधान ! तटबंध क्षतिग्रस्त होने का संकेत बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी समझ ली है।