फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के द्वार पर अंधेरा, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष

Shikha Pandey Updated Thu, 19 Mar 2026 09:27 PM IST

भीतरगांव विकास खंड के मिर्जापुर गाँव का नाम रोशन करने वाले शहीद जयसिंह यादव का स्मारक आज सरकारी उपेक्षा का शिकार है। शहीद के सम्मान में बनाए गए स्थल पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और शाम ढलते ही यहाँ पूरी तरह अंधेरा छा जाता है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे तो किए, लेकिन आज तक शहीद स्थल पर लाइट और सौंदर्यीकरण की व्यवस्था नहीं की गई। गाँव वालों का कहना है कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर के स्मारक की ऐसी बदहाली स्थानीय नेताओं की उदासीनता को दर्शाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें