नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा की आराधना कर भक्तों ने परिवार की खुशहाली मांगी। घरों में लोगों ने कलश स्थापित कर पूजा अर्चना की। मंदिरों व घरों में भजन-कीर्तन की धूम रही। माता सिंह वाहिनी, श्री वनखंडेश्वर मंदिर, सुभानपुर माता निषाठी देवी मंदिर, मकनपुर के खेरापति देवी मंदिर, रौगांव के ज्वाला देवी मंदिर, भीटी हवेली मातारानी के मंदिर में सुबह से देर रात तक भक्तों के आने से सिलसिला जारी रहा। बिल्हौर के सभी देवी मंदिरों में भक्तों ने शाम को ढोलक मंजीरा के साथ माता रानी के भजन गाए। नवरात्र के मौके पर देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।