फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानाराव मैस्कर घाट पर दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव

शहीद स्मारक समिति की ओर से रविवार को छावनी स्थित नानाराव मैस्कर घाट पर दंगल का आयोजन किया गया। शुरुआत शहीदों की याद में ध्वजारोहण कर की गई। यहां बाबा सुराजेश्वर का शृंगार किया गया। दंगल में झांसी के बजरंगी पहलवान, कन्नौज के ललित, जितेंद्र पहलवान, बनारस के हवलदार पहलवान, गाजियाबाद के अशोक, कानपुर के अभय व विकास पहलवान, उन्नाव के सर्वेश पहलवान ने दांव दिखाए। यहां भजन संध्या के बाद आरती हुई। इस दौरान समिति के संरक्षक राजेंद्र अवस्थी, अध्यक्ष राकेश शुक्ला, बलराज साहनी, मनोज गुप्ता, जगदंबा पांडेय, राकेश अग्रवाल, रवि मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें