फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर में जीएसवीएम के डी-फॉर्मा छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (जीएसवीएम) मेडिकल कॉलेज के डी-फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र प्रशांत शुक्ला (21) ने बुधवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसका शव फाॅर्मेसी हॉस्टल के कमरा नंबर 14 में मिला। घटना के वक्त साथ रहने वाले अन्य छात्र कॉलेज गए थे। वॉर्डन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस, परिजन और सहपाठी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। औरैया के बिधूना नवीन बस्ती निवासी प्रशांत ने तृतीय काउंसिलिंग के माध्यम से सितबंर में डी-फार्मा प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। वह हाॅस्टल के कमरे में बलिया निवासी आदित्य कुमार, सुल्तानपुर निवासी अहसान अहमद, औरैया निवासी अभिषेक सिंह और शाहजंहापुर निवासी मोनू सिंह के साथ रहता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें