फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम की भेंट चढ़ा संविदा लाइनमैन, चार माह बाद दम तोड़ा

चार माह पूर्व हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसे संविदाकर्मी लाइनमैन ने रविवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महाराजपुर के डोमनपुर गांव निवासी राकेश सैनी का बड़ा बेटा पंकज सैनी (23) सरसौल सबस्टेशन में संविदा पर लाइनमैन था। परिवार में मां गोमती और दो भाई सूरज और सचिन हैं। परिजन ने बताया कि 22 फरवरी को हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट की सूचना पर वह ड्योढ़ी घाट में 25 फीट ऊपर पोल पर फाॅल्ट ठीक कर रहा था। तभी करंट लगने से नीचे आ गिरा। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना शटडाउन लिए ही उसे खंभे पर चढ़ा दिया गया था। चार माह तक आर्यनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। इलाज के दौरान पंकज की मौत हो गई। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें